ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, मचा कोहराम

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बदोसरायं सफदरगंज मार्ग पर बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से पारिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ।‌ है।
रामसनेहीघाट तहसील के सफदरजंग थाना क्षेत्र के बदोसरायं सफदरगंज मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार
अनियंत्रित ई-रिक्शा UP 41 BT 6384 कल्याणी नदी से करीब एक किलोमीटर पहले ही तेलीबाग पास पलट गया। रिक्शा सवार अरुण कुमार (18) पुत्र रामचंद्र निवासी सफदरगंज गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सूत्रों मुताबिक ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। मामले में सफदरगंज पुलिस जांच कर रही है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button