अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में गुरुवार की सुबह सड़क पर टहलने निकले 60 वर्षीय लक्ष्मण सिंह को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। धक्का मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। वहीं घटनास्थल पर इकट्ठा ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें निजी साधन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

Related Articles

Back to top button