![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2023/12/22_09_2023-death_of_old_man-780x470.jpg)
हमीरपुर : मौदहा कस्बे के मीरा तालाब पर चार पहिया वाहन से कुचलकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सरकारी अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मीरा तालाब निवासी कालीचरण रायकवार 85 वर्ष पुत्र पूरन शनिवार की दोपहर अपने घर के पास धूप पर बैठा था। तभी मोहल्ले के एक युवक ने अपना चार पहिया वाहन बैक करते समय अनजाने में कालीचरण के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसके परिजन उसे लहुलुहान हालत में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।