करंट की चपेट में आने से चालक की मौत

पिकअप पर लदे डीजे के ऐगंल में उतरा करंट

बलिया। पिकअप पर लदे डीजे के ऐगंल में विद्युत स्पर्शाघात से रेवती थाना क्षेत्र के छपरासारिव गांव निवासी चालक पिन्टू यादव (25) की मौत से हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


रेवती के वार्ड नं. 6 छोटका टोला से ददन तुरहा के लड़के विनोद की बारात सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल में शनिवार की रात गई थी। बारात अपायल के शनिचरा बाबा स्थान पर करीब साढ़े 9 बजे पहुंची, तभी पिकअप पर लदे डीजे के ऐगंल में 11 हजार विद्युत करंट से पिकअप चालक पिन्टू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार नर्तकी किसी तरह पिकअप से नीचे कूद गई। चारों के पैर में सामान्य चोट आई है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर अपायल गांव निवासी ललन तुरहा की लड़की से ददन तुरहा के लड़के विनोद से आनन फानन में शादी संपन्न होने के बाद बारात रविवार की सुबह रेवती लौट आई।

Related Articles

Back to top button