पिकअप के चपेट में आने से महिला की मौत

रुद्रवार चट्टी पर हुआ हादसा, चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार चट्टी पर शनिवार की सुबह पिकअप ने टहल रही वृद्ध महिला को टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया। जिसके कारण पिकअप गड्ढे में चली गई। वही लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी मुनरी देवी 65 वर्ष पत्नी रमाशंकर पटेल शनिवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। टहलकर वह वापस घर आ रही थी ल। तभी रुद्रवार चट्टी के समीप बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक महिला घर में अकेली थी। उसका पति तीन दिन पहले दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रहे पुत्र बृजेश पटेल के पास घूमने के लिए गया था। इस हादसे ने परिवार सहित गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Back to top button