हीट स्ट्रोक से महिला की हुई मौत सात दिन पूर्व बेटे को दिया था जन्म

हमीरपुर : सिसोलर थानाक्षेत्र के किसवाही गांव निवासी एक महिला हीट स्ट्रोक की शिकार हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

सिसोलर थानाक्षेत्र के किसवाही गांव निवासी सुखिया प्रजापति (30) पत्नी जितेंद्र प्रजापति को सात दिन पहले बेटा हुआ था। बुधवार को गर्मी के चलते वह अचानक घर पर बेहोश हो गई। आनन फानन में परिजन उसे कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाएं। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पति जितेंद्र ने बताया कि उसके दो बेटियां पहले थी और सात दिन पहले बेटा हुआ था। भीषण गर्मी के चलते शायद वह हीट स्ट्रोक की शिकार हो गई। इसी के चलते उसकी मौत हो गई है।परिजन शव को गांव ले गए है।

Related Articles

Back to top button