खेत में आग लगने से रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत

लखीमपुर-खीरी। खेती करने गए किसान के खेत में अचानक आग लग गयी। आग की लपटों में वह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में परिजनों व पुलिस ने उसे बिजुआ सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

  भीरा थाना क्षेत्र के गांव अमृतापुर निवासी जमुना प्रसाद (58) पुत्र लालता सोमवार दोपहर गांव के पास में ही अपने खेत पर काम करने गए थे। जहां अचानक लगी आग की चपेट में वह आ गए। तेज हवाओं के चलते अचानक बढ़ी आग ने किसान को चारों तरफ से घेर लिया। इस अग्निकांड में जमुना गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुँची भीरा पुलिस ने जमुना प्रसाद को बिजुआ सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए मृतक को जिला मुख्यालय भेज दिया है।थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया घटना की जानकारी हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button