सपा कार्यालय पर मनाई गई लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि ।

अमेठी

समाजवादी कार्यालय पर लोकबन्धु राज नारायण की 37 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। उनके चित्र पर श्रद्धासुमन के पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृत्तिव पर प्रकाश डालते हुए उस पर चलने का संकल्प लिया गया। बताया जाता है कि लोकबन्धु राजनारायन गरीब, गुरबों, दलितों व मजलूमो के मसीहा थे, वह उनके हक की लड़ाई आजीवन लड़ते रहे। और वह लोहिया के नेतृत्व में देश की आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उनके द्वारा किये गए सभी आन्दोलनों में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा केन्द्र में जनता पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने गाँव स्तर तक चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य किया था। पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखें। और उस पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में तुफैल खान, आर के यादव, गिरीश यादव, महेन्द्र मोनू, राज मोहन यादव, रोहित वाल्मीकि, रिजवान, दीपू तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button