खेतों में मृत पड़ा मिला मजदूरी करने गए युवक का शव

हमीरपुर (सुमेरपुर) : घर से मजदूरी करने जाने को कहकर निकले एक युवक का शव बुधवार की दोपहर खेतों में मृत मिला है।
कस्बे के वार्ड संख्या एक लखनापुरवा निवासी गोपी यादव ने मृत युवक की शिनाख्त अपने पुत्र भारत यादव 26 वर्ष के रूप में की है। मृतक के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करता था और सुबह घर से मजदूरी करने जाने की बात कहकर निकला था। शाम को घर न आने पर देर शाम जब खोजबीन की गई तो कुछ लोगों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बताया कि भारत नाम का एक युवक मृत मिला है। मोर्चरी जाकर देखा तो वह लाश उसके पुत्र की थी। परिजन के अनुसार मृतक नशे का भी लती था। फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button