जवान का शव गांव पहुँचते ही मचा कोहराम

ड्यूटी से घर आते वक्त हुआ था सड़क हादसा

बलिया। मंगलवार को पैतृक गांव नौरंगा ड्यूटी से लौट रहे सड़क हादसे में मृत छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान का शव पहुंचते हीकोहराम गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गंगा तट पर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सविकान्त ठाकुर (30) पुत्र अरविंद ठाकुर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में तैनात थे। ड्यूटी से घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में सोमवार को उनकी मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ही रहते थे। उनका शव छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान मंगलवार की सुबह लेकर बैरिया पुलिस के साथ शव को लेकर मृतक के पैतृक गांव नौरंगा पहुँचे। बेटे का शव देखकर माता-पिता दहाड़े मारकर रोने लगे। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बता दे कि मृतक जवान के पिता अरविंद कुमार ठाकुर बिहार में अध्यापक है। जबकि दादा देवनारायण ठाकुर सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त होकर घर पर रहते हैं। अंत्येष्टि के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ बैरिया पुलिस ने भी मृत जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Related Articles

Back to top button