पूर्व प्रधान प्रतिनिधि के साहस से धमाका टला, परिवार खुशहाल

कोठी। गैस सिलेंडर की पाइप से रिसाव होने पर गुरुवार दोपहर किचन में आग फैल गई। सूचना पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने कार्बन डाइऑक्साइड सिलेंडर लेकर आग पर गैस रिफिलिंग कर आग पर काबू पाया। लाखों रुपए का नुकसान होने साथ दूसरे भरा सिलेंडर आंग की चपेट में आने से बचा लिया। सूचना पर राजस्वकर्मियों ने नुकसान का आकालन किया है।
कोठी थाना क्षेत्र के स्थानीय चौराहा निवासी राजगीर मिस्त्री नन्हा रावत परिवार के साथ घर पर निवास करते हैं। घर दूसरी मंजिल पर उनका किचन है। गुरुवार दोपहर गैस में रिसाव होने के चलते बिजली की बोर्ड से किचन में आग फैल गई। परिवार के सदस्य चिल्लाते हुए घर बाहर की ओर भागे। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गैस की उठती भयावक लौ को देखकर किसी ने बुझाने का प्रयास नहीं किया। इतने में पूर्व प्रधान माहेजबी बानो के पति मुशीर कुरैशी चौराहे से कार्बन डाइऑक्साइड सिलेंडर लेकर तत्काल दूसरे मंजिल पर पहुंच गए। घंटों रिपेफलिंग कर आग पर काबू पाया। उनके साहसी कदम को लेकर चौराहा पर चर्चाएं तेज थी। उनकी लोग सराहना कर रहे थे। क्योंकि घटना के समीप दूसरा भरा सिलेंडर था। लोग ने दूसरी मंजिल पर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। क्षेत्रीय लेखपाल गुंजन सिंह ने नुकसान का आकलन किया है। फायर ब्रिगेड के कर्मी भी पहुंचे थे। प्रधान प्रतिनिधि मुशीर कुरैशी ने बताया कि उत्तम सिंह की मदद से स्थानीय चौराहा और पेट्रोल पंप से करीब 5 से 6 कार्बन डाइऑक्साइड के सिलेंडर मंगाया गया। आग पर काबू पाया गया है। एक हादसा होने से बचा लिया गया। क्योंकि सिलेंडर में धमाका होने से आसपास की मकान को नुकसान हो सकता था। उधर, धुएं से घुटन भी थी।

Related Articles

Back to top button