लोकतंत्र की हत्या करने वालों को देश कभी नहीं भूलेगा…कामेश्वर सिंह

आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस।

बाराबंकी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश मे 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को काला दिवस मनाया।भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि इस दिन एक परिवार के लालच एवम् अहंकार ने देश में आपातकाल लागू कर दिया।रातों-रात पूरा देश जेल में तब्दील कर दिया गया। मीडिया को दबोच लिया गया। देश के महापुरुषों एवं राष्ट्रभक्तों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। लोकतंत्र की नृशंस हत्या कर दी गयी।कहा कि प्रेस,अदालतें,भाषण सब पर पाबंदी लगा दी गयी।गरीबों और दलितों पर अत्याचार किये गए। उन्होंने कहा आपातकाल के संघर्ष और यातनाओं को सहन करने वालों के साथ देश हमेशा खड़ा है।कहा , करोड़ो देशवासियों पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस को भी देश की जनता कभी नहीं भूलेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बाबा साहब के संविधान की धज्जियां उड़ाई।

कहा कि देश के संविधान में सर्वाधिक संशोधन करने वाली कांग्रेसी हुकूमत की काली करतूतों को हर देशवासी को जानना चाहिए। निवर्तमान सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इतिहास के इस काले अध्याय का भाजपा पुरजोर विरोध करती है। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा कि सत्ता के मद में चूर कांग्रेसी नेतृत्व ने लाखों देशभक्तों पर जो जुल्म ढाए हैं उसकी सजा वह भुगत रही है। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि लाखों लोगों के प्रयासों से देश मे लोकतंत्र बहाल हुआ जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुआ है। संगोष्ठी में एमएलसी अंगद सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री शीलरत्न मिहिर ने किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह , अमरीश रावत, प्रमोद तिवारी , गुरुशरण लोधी, विजय आनंद बाजपेई ,रामेश्वरी त्रिवेदी, सीता शरण वर्मा,अनीता रावत,आशुतोष अवस्थी,पूजा सिंह,पुनीत मिश्रा,प्रवीण सिंह सिसौदिया मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button