पत्रकार के पिता का निधन पर लोगों ने दी सांत्वना

कोठी। हरख ब्लॉक क्षेत्र के मैकूपुरवा मजरे इब्राहिमाबाद गांव में शनिवार रात पत्रकार के पिता का लंबी बीमारी बाद निधन हो गया। रविवार सुबह पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। वह 74 वर्ष के थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
हरख ब्लाक क्षेत्र के मैकूपुरवा मजरे इब्राहिमाबाद गांव निवासी पत्रकार रविंद्र यादव के पिता शीतला प्रसाद यादव का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। जो लंबें समय से बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह उनका पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। चिता को मुखाग्नि उनके बडे़ रवीन्द्र ने दी। वह अपने पीछे पत्नी फूलमती, दो पुत्र रविंद्र सिंह व नरेन्द्र यादव, दो पुत्रवधू सुनीता व लक्ष्मी, एक पौत्र आदित्य यादव व दो पौत्री सौम्या व अदिति, दो विवाहित बेटियां बिंदेश्वरी व सरोज देवी छोड़ गए हैं। उनके देहांत से क्षेत्र में शोक की लहर है। शाम तक सम्मानित लोग उनके घर पहुंचे। शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

Related Articles

Back to top button