जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रामसनेहीघाट में सुनी फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश

बाराबंकी । जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने तहसील रामसनेहीघाट के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए। तहसीलदार रामसनेहीघाट ने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 51 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी कराया गया। राजस्व विभाग से संबंधित 24 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से संबंधित 8 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से संबंधित 6 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से संबंधित 6 प्रार्थना पत्र, वन विभाग से संबंधित 3 प्रार्थना पत्र, अन्य विभाग से संबंधित 4 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट राम आश्रय वर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, प्रभागीय वन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार रामसनेहीघाट, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button