PDS सिस्टम पर प्रियंका के बयान पर CM साय ने घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत चावल वितरण को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

साय ने शनिवार रात को एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस की झूठ बोलने की आदत इतनी आसानी से नहीं जाएगी। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रियंका गांधी ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान 35 किलोग्राम राशन (प्रति परिवार) दिया जा रहा था, लेकिन साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के तहत इसे घटाकर 5 किलोग्राम कर दिया गया।

अगर आपको झूठ फैलाने से फुर्सत मिले तो…

एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रियंका गांधी ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान 35 किलोग्राम राशन (प्रति परिवार) दिया जा रहा था, लेकिन साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के तहत इसे घटाकर 5 किलोग्राम कर दिया गया।

प्रियंका के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए साय ने X पर कहा, ‘कांग्रेस 70 साल से झूठ बोलने की बीमारी से ग्रस्त है, यह इतनी आसानी से दूर नहीं होगी। प्रियंका जी, अगर आपको झूठ फैलाने से फुर्सत मिले तो छत्तीसगढ़ में (पूर्ववर्ती) कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए 5,000 करोड़ रुपये के चावल घोटाले पर भी कुछ शब्द बोल दीजिए।’

कांग्रेस के नेता हर बार आपको मूर्ख बनाते हैं
साय ने आगे कहा कि ‘आपकी अज्ञानता का फायदा उठाकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता हर बार आपको मूर्ख बनाते हैं। पिछली बार कांग्रेसियों ने राहुल जी से कहा था कि कांग्रेस सरकार ने (2018-2023 के कार्यकाल में) राज्य के हर जिले में फूड पार्क स्थापित किए हैं और छत्तीसगढ़ की जनता ने उस झूठ का जवाब आपकी पार्टी को रसातल में भेजकर दिया।’

सीएम ने कहा कि इस बार भी कांग्रेस ने उन्हें राशन के मामले में मूर्ख बनाया है। उन्होंने कहा कि कोई भी बयान देने से पहले थोड़ा अध्ययन कर लें। थोड़ा होमवर्क करके बयान देंगे तो बार-बार शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा। साय ने कहा, ‘याद रखिए, कांग्रेस की तरह हमारी सरकार गरीबों का राशन नहीं लूट रही है, बल्कि राशन का वितरण सुचारू रूप से चल रहा है।’

क्या है पीडीएस?
मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि पीडीएस के तहत केंद्र सरकार से प्राप्त 5 किलोग्राम चावल (प्रति परिवार) के अलावा, राशन कार्डधारक एकल सदस्य वाले परिवारों को 10 किलोग्राम चावल, दो सदस्यीय परिवारों को 20 किलोग्राम चावल, जबकि तीन से पांच सदस्यों वाले परिवारों को 35 किलोग्राम चावल और इससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों को साई सरकार के तहत हर महीने प्रति सदस्य 7 किलोग्राम चावल मुफ्त मिलता है।

Related Articles

Back to top button