केक काटकर बच्चों ने मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन…

कांग्रेस नेता जाकिर ने बच्चों में बांटे किताब, कॉपी व कलम

बलिया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मंगलवार को बाल दिवस के रूप में ग्राम सभा सवरुबांध में बच्चों ने केक काट कर मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जाकिर अंसारी ने बच्चों में किताब, कॉपी व कलम वितरण किया। जाकिर हुसैन ने कहा कि बच्चे इस देश के भविष्य हैं। इन बच्चों से पंडित जवाहरलाल नेहरू बहुत ही प्यार करते थे। जिसके कारण बच्चे पंडित जवाहर लाल नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। बच्चों और प्रधानमंत्री के इस प्रेम के कारण 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर फरियाद खान, अब्दुल, शहीद, शिफा परवीन, जमशेद शेख, जियाउल हक शेख, बबलू शेख, समीर, आदिल, साजिद, अलीशा शेख आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button