मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में गूंजी शहनाई, परिणय सूत्र में बंधे 204 जोड़े

बदायूँ : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद़़ बदायूॅं में वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के निर्धन/गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह का आयोजन गठित समिति की बैठक में लिये गये निर्णयानुसार बृहस्पतिवार को मा0 जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। जनपद को हिन्दू-203 मुस्लिम-01 सहित कुल 204 जोडों के विवाह का आयोजन विधानसभावार किया गया।

आयोजन स्थल बदायूँ क्लब बदायूँ में सम्मिलित विकास खण्ड-कादरचौक, जगत, वजीरगंज, सालारपुर, उझानी के 51 हिन्दु एवं 01 मुस्लिम कुल 52 जोड़ों का श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी,मा0 सदर विधायक, श्री राजीव गुप्ता, मा0 जिलाध्यक्ष,भा0ज0पा0, श्री मनोज कुमार,जिलाधिकारी,बदायूँ श्री केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी,बदायूँ, श्री जे0के सक्सेना,चैयमैन,जिला सहकारी बैंक,बदायूँ,श्री शारदेन्दु पाठक,जिला उपाध्यक्ष भा0ज0पा0, श्री अशोक भारती जी, मा0 पूर्व जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, ब्रज प्रान्त, श्री नेकपाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष, भा0ज0पा0, श्रीमती विचित्रा देवी पटेल, मा0 क्षेत्र पंचायत प्रमुख,सालारपुर, श्री शिशुपाल शाक्य जी,मा0 क्षेत्र पंचायत प्रमुख,उझानी,श्री सर्वज्ञ अग्रवाल,खण्ड विकास अधिकारी,कादरचौक, श्री अखिलेश चौबे ,खण्ड विकास अधिकारी,वजीरगंज, श्री दुर्गा प्रसाद,खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर, श्रीमती शैली गोविल,खण्ड विकास अधिकारी,उझानी,श्री राम जनम,जिला समाज कल्याण अधिकारी, बदायूँ आदि उपस्थिति में विवाह सम्पन्न हुआ।

आयोजन स्थल अम्बियापुर विकास खण्ड मुख्यालय में विकास खण्ड-अम्बियापुर,इस्लामनगर,बिसौली, आसफपुर, दहगवां, सहसवान के 93 जोड़ों का श्री डी0पी0 भारती,प्रदेश मंत्री,भा0ज0पा0, श्रीमती ज्ञानवती सागर,चेयरमैन,न0पा0परि0 बिल्सी, श्रीमती रेखा देवी भारती जी,मा0 क्षेत्र पंचायत प्रमुख,अम्बियापुर, श्री प्रवर्धन शर्मा,उप जिलाधिकारी,बिल्सी,प्रवीन कुमार खण्ड विकास अधिकारी, अम्बियापुर, श्री मुनब्बर खान,खण्ड विकास अधिकारी,इस्लामनगर, श्री नितिन कुमार खण्ड विकास अधिकारी,बिसौली/आसफपुर, खण्ड विकास अधिकारी,दहगवां, खण्ड विकास अधिकारी,सहसवान आदि की मौजूदगी में विवाह सम्पन्न हुआ।

आयोजन स्थल दातागंज विकास खण्ड मुख्यालय में विकास खण्ड दातागंज, समरेर, उसांवा, म्याँऊ के 59 जोड़ों का श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह,प्रतिनिधि-मा0 सांसद आंवला, श्री अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू प्रतिनिधि-मा0 विधायक दातागंज, सभी क्षेत्र पंचायत प्रमुखगण, श्री धर्मेन्द्र सिंह, एस0डी0एम0 दातागंज,श्री सचिन कुमार सिंह,खण्ड विकास अधिकारी, दातागंज, श्री मनीष सिंह खण्ड विकास अधिकारी, म्याँऊ/उसांवा की मौजूदगी में विवाह सम्पन्न हुआ।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने बताया कि प्रति जोड़ा व्यय हेतु कुल धनराशि रु0 51000/-निर्धारित की गयी है,जिसमें रु0 35000 की धनराशि कन्या के खाते में रु0 10000 की धनराशि विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे-कपड़े, गहने एवं बर्तन इत्यादि हेतु तथा रु0 6000 की धनराशि विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं/अतिथितियों के स्वागत सत्कार पर व्यय कर विवाह सम्पन्न कराये गये हैं।

Related Articles

Back to top button