आज दिल्ली दौरे पर जायेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, इन विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों संग करेंगे चर्चा…

शिमला। दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू छह फरवरी को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सात फरवरी तक दिल्ली में रह सकते हैं। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर उन्हें हिमाचल प्रदेश के लंबित मामलों से अवगत करवाएंगे। मुख्यमंत्री पांच फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली रवाना हुए थे। वहीं, सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई।

युवा चेहरे और दिग्गजों पर दावं खेलेगी कांग्रेस
लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी एक्टिव मोड़ में आ गई है। भाजपा को चुनावों में करारी शिकस्त देने के लिए कांग्रेस ने रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। सबसे अहम टिकट आबंटन रहेगा। जातीय व क्षेत्रीय संतुलन के साथ कांग्रेस युवा चेहरों व दिग्गजों पर दावं खेलने की तैयारी में है। इसके लिए हाईकमान भी सक्रिय हो गया है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई। यह परिचय बैठक थी।

पूर्व रेल राज्य मंत्री भगतचरण दास की अध्यक्षता में गठित कमेटी में चुनावों को लेकर अनौपचारिक चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे। सूत्रों की माने तो टिकट वितरण के लिए क्या फार्मूला रहेगा। कौन कौन संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं। किसके पास कितना जनाधार है इन सभी चीजों को टिकट आबंटन के दौरान देखा जाएगा। इसकी जानकारी उन्हें दी गई।

टिकट के लिए प्रस्तावित नामों का पैनल तैयार किया जाएगा
मंडी से हाईकमान पूराने चेहरे पर ही दावं खेल सकता है तो शिमला, कांगड़ा, और हमीरपुर तीनों ही संसदीय क्षेत्रों में नए व दमदार चेहरों की तलाश है। इस बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनावों की तैयारियां शुरू करेगी। टिकट के लिए प्रस्तावित नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। जिसे स्क्रीनिंग कमेटी की अगली बैठक में रखा जाएगा। टिकट पर अंतिम मुहर पार्टी हाईकमान ही लगाएगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से कांग्रेस पार्टी आवेदन मांग सकती है। हालांकि अभी इस पर कोई फैंसला बैठक में नहीं हुआ है। लेकिन पूर्व में पार्टी इस तरह की प्रक्रिया अपनाती रही है।

सुक्खू सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए
मुख्यमंत्री व प्रतिभा सिंह सुबह हुए रवाना मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। जबकि प्रतिभा सिंह बीते रोज अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में कार्यक्रम में मौजूद थी। यहां से वह देर रात शिमला पहुंची थी। सुबह वह भी शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुई। मुकेश अग्निहोत्री भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button