मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 अप्रैल को बदायूं क्लब में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को करेंगे संबोधित।

विशेष समूह को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बदायूँ :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र बदायूँ का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन दिनाँक 02 अप्रैल 2024 को शहर के बदायूं क्लब बदायूँ में आयोजित किया जा रहा है। जिसको माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल बदायूं क्लब बदायूं पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा 02 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदायूं क्लब बदायूं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसके लिए पार्टी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बदायूं सदर, बिल्सी, बिसौली, सहसवान और गुन्नौर विधानसभा के विशेष रूप से डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य, कॉलेज प्रबंधक, कवि, साहित्यकार, उत्कृष्ट खिलाड़ी, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट, व्यवसायी वर्ग भट्ठा मालिक, कोल्ड स्टोरेज मलिक, पेट्रोल पम्प मालिक, गैस एजेंसी मालिक, बड़े उद्यमी, मेंथा ऑयल इंडस्टरीज मलिक, ज्वैलर्स, बीमा कंपनी एजेंट, रिटायर्ड फौजी, मठ-मंदिरों के पुजारी, नारी शक्ति, उच्च कृषक, पत्रकार, सामाजिक संस्थाओं, क्लब, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी और रिटायर्ड कर्मचारियों जैसे प्रबुद्ध वर्ग को को निमंत्रण पत्र भेजकर आमंत्रित किया जा रहा है।
ऐसे विशेष समूह को माननीय मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे, इसके लिए पार्टी बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। लोकसभा चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद माननीय मुख्यमंत्री पहली बार बदायूँ आ रहे हैं, उनका अभिनंदन करने के लिए जनपद वासियों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।

इस मौके पर शैलेन्द्र मोहन शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, मुकेश यदुवंश, अभिषेक वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button