मुख्य विकास अधिकारी ने सैनिक स्कूल का किया निरीक्षण।

अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने शनिवार को सैनिक स्कूल का निरीक्षण किया। लेफ्टिनेंट कर्नल गीता महाडीक प्रिंसिपल सैनिक स्कूल अमेठी ने स्वागत किया और स्कूल में चल रही विभिन्न बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। सीडीओ ने कैडेट मेस और हॉस्टलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हमारे देश का भविष्य बनने वाले कैडेटों को विकसित करने में सैनिक स्कूल के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button