पूरे देश में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न, PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे मुख्य अतिथि।

नई दिल्ली। पूरा देश आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। साल 2024 का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। इस बार कर्तव्य पथ पर विविधता की झांकी के साथ-साथ देश के शौर्य की झलक भी देखने को मिलेगी। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। पीएम ने कहा कि मैं अपने पूरे परिवार को शुभकामना देता हूं।

भाईचारे की भावना के साथ मिलकर चलने पर ही देश आगे बढ़ेगाः मोहन भागवत
नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा फहराया। आरएसएस प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोगों की शक्ति अनंत है। जब यह शक्ति बढ़ती है तो कई चमत्कार करती है। उन्होंने कहा कि आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। जब सभी लोग भाईचारे की भावना के साथ मिलकर काम करेंगे और संविधान का पालन करेंगे तो देश ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा।

राजस्थान CM ने जयपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पहुंचे लोग
गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने के लिए कर्तव्य पथ पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना जारी है। कार्यक्रम स्थल के एंट्री गेटों पर लोगों की भारी संख्या देखी जा सकती है। लंबी लाइन लगाकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

गूगल ने भी दीं 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
गूगल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर खुशी मनाते हुए डूडल बनाया है। जिसमें उसने कई स्क्रीन दिखाई हैं जिसमें एक कलर और एक ब्लैक एंड व्हाइट में परेड दिखाई है। गूगल ने पहले दो टीवी दिखाई हैं इसके बाद एक मोबाइल फोन दिखाया है।

गणतंत्र दिवस पर अपने प्रियजनों को प्यार भरा संदेश
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने प्रियजनों को जोश हाई करने वाले संदेश भेज सकते हैं। हम आपके के लिए कुछ खास मैसेज चुन कर लाए हैं। जिन्हें आप अपने प्रियजनों को लेकर अपनी देश भक्ति का भावना प्रकट कर सकते हैं। संदेश प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।

गणतंत्र दिवस की परेड है भारत की गौरवगाथा
देश के पहले राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी को अपने पहले भाषण में कहा था कि हमारे गणतंत्र का यह उद्देश्य है कि अपने नागरिकों को न्याय स्वतन्त्रता और समानता प्राप्त कराए तथा इसके विशाल प्रदेशों में बसने वाले तथा भिन्न-भिन्न आचार-विचार वाले लोगों में भाईचारे की अभिवृद्धि हो। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने डा. प्रसाद की कही गई बात को अक्षरश निभाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फ्रांस का मार्चिंग दस्ता होगा शामिल
आज कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस का 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड हिस्सा लेगा। साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे।

भीमगढ़ किले में हुई रंगीन रोशनी
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू हुईं
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आज सुबह 4 बजे शुरू हो गईं। 26 जनवरी को समारोह देखने जाने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो ने आज के लिए यह खास सुविधा दी है।

90 मिनट होगी परेड की अवधि
गणतंत्र दिवस परेड सुबह दस बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। 90 पेटेंट धारकों को विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रित किया गया है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रंगीन रोशनी
75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महाराष्ट्र का राजभवन रोशनी से जगमगा उठा। वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजभवन को तिरंगे रंग में रोशन किया गया।

सशस्त्र बलों की परेड में दिखेगा अद्भुत नजारा
सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जायेगा। पहली बार, तीनों सेवाओं की महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल होगी। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा रडार और पिनाका राकेट प्रणाली का परेड में नेतृत्व करेंगी। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा पिछले साल आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्त हुई 10 महिला अधिकारियों में से हैं।

भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से होगी परेड की शुरुआत
परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नागाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से होगी। भारतीय वायु सेना के फ्लाई-पास्ट के दौरान लगभग 15 महिला पायलट भी नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल होंगी।

रोशनी से सराबोर सरकारी भवन
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी इमारतों, प्रमुख सड़कों और स्मारकों को रोशनी से सजाया गया।

दिल्ली की सीमाएं सील, सुरक्षा बलों का चप्पे-चप्पे पर पहरा
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। राजधानी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री, एनएसजी, एसपीजी व सेना के कमांडो के अलावा सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। समारोह स्थल और उसके आसपास के इलाके में कई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार रात 10 बजे दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गईं।

दिल्ली पुलिस के 29 अधिकारी-कर्मी होंगे सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस के 29 अधिकारियों और कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें वीरता के लिए नौ अधिकारियों को पदक, विशिष्ट सेवा के लिए तीन अफसरों को राष्ट्रपति पदक और 17 अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं- अमृत काल के प्रारंभिक दौर से गुजर रहा भारत
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अपने योगदान से सार्वजनिक जीवन को समृद्ध बनाने के लिए मैं कर्पूरी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

दिल्ली पहुंचे इमैनुएल मैक्रों
गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर से दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनका हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

कर्तव्य पथ पर आज दिखेगी सैन्य ताकत
गणतंत्र दिवस के मौके पर आज कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button