आचार्य नरेन्द्र दे व भारतरत्न पटेल की मनाई गई जयंती

हमारे सेनानियों का त्याग, तपस्या और बलिदान ही मुख्य कारक

बलिया। नगर के पानीटंकी जगदीशपुर स्थिति समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के आवास पर मंगलवार को समाजवादी विचारधारा के प्रणेता आचार्य नरेन्द्र देव, भारतरत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर दोनो महापुरुषों के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए स्मरण किया गया।
इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि हम लोगों का देश आजादी के बाद एक सुन्दर स्वरूप में दिख रहा हैं। इसमें हमारे सेनानियों का त्याग, तपस्या और बलिदान ही मुख्य कारक हैं। देश को आजादी मिलने के बाद देश को सही दिशा मिले और समाज में एकता आपसी भाई चारा बढ़े, इस दिशा में भी हमारे महापुरुषों का अथक प्रयास रहा हैं। आज हम अपने महापुरुषों के स्मृतियों को आधार बनाकर चलेंगे तभी देश को दुनिया में अग्रणी बना पाएंगे। कहा कि आचार्य नरेंद्र देव शिक्षाविद थे, साथ ही समाजवादी सोच को मजबूती मिले, इसके लिए जीवन पर्यन्त कार्य किए तो वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल एक कुशल प्रशासक एक दूरगामी सोच वाले अद्वितीय व्यक्तित्व के थे। आज उनके जंयती पर उनके स्मृतियों को सादर प्रणाम हैं। इस अवसर पर मुख्य रुप से सुशील पाण्डेय “कान्हजी”शारदा नन्द सिंह,अशोक यादव, छोटक राजभर, विनय गोड, झन्नू यादव, अभिषेक पाण्डेय,राजू खरवार आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button