दुष्कर्म के बाद युवती को बेचने का मामला आया सामने

बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। नगर के एक होटल से मुक्त कराई गई नोएडा की युवती से होटल में आरोपितों ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद वे लड़की को बेचने की साजिश में थे। वे युवती को बेचने के लिए किसी से मोटी रकम का चेक भी ले लिए थे, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और लड़की को मुक्त करा लिया।

पुलिस को दिए बयान में युवती ने यह पर्दाफाश किया है। युवती के बयान पर महिला थाने की पुलिस तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के भरवलिया सारंगीछाप मिश्राईन टोला वार्ड पांच निवासी त्रिभुवन मिश्र, नगर के कमलनाथ नगर वार्ड 23 निवासी चंदन कुमार द्विवेदी व अभिषेक द्विवेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। त्रिभुवन मिश्र का एक घर नेपाल के परसा जगन्नाथपुर वार्ड 22 में भी है। चंदन व अभिषेक सगे भाई है।

एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया कि त्रिभुवन व चंदन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। युवती व त्रिभुवन का मेडिकल जांच कराया गया है। मामले की जांच हो रही है।

युवती को पटना से नेपाल ले गया था त्रिभुवन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उत्तर प्रदेश के नोएडा श्यामलाल कालोनी की 20 वर्षीय युवती घर वालों के रोकटोक से परेशान होकर विगत 09 जनवरी को घर से निकल गई थी। वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची और वहां खड़ी एक ट्रेन में सवार होकर जोधपुर पहुंच गई।

जोधपुर से सूरत, गुजरात और फिर सूरत से वापीदमन पहुंची। उसकी खोज के लिए घर वाले पीछे पड़े थे। घर वालों को चकमा देने के लिए पटना आने वाली हमसफर ट्रेन में सवार हो गई। इसी बीच उसकी भेट त्रिभुवन मिश्र से हो गई। त्रिभुवन खुद को मीडिया कर्मी बताया। त्रिभुवन अपने मित्र कृतार्थ वैष्णव से मिलाया।

इसके बाद त्रिभुवन उसे लेकर नेपाल चला गया। नेपाल के एक होटल में उसे दो दिन तक रखा। फिर 19 जनवरी को नेपाल से युवती को बेतिया लेकर आया और उसे यहां के एक होटल में रखा।

नींद की गोली खिलाकर युवती से बनाया था शारीरिक संबंध

नगर के होटल में रखने के बाद त्रिभुवन फर्जी कार्ड बनवा कर उसे नौकरी ज्वाइन कराई। युवती के आधार कार्ड में पति के रूप में अपना नाम दर्ज करा दिया। युवती ने पुलिस से बताया है कि त्रिभुवन ने उसे चंदन द्विवेदी और अभिषेक द्विवेदी से मिलवाया था। अभिषेक रोज होटल में आता था।

ये दोनों उसपर गलत नीयत रखते थे। गलत नीयत से उसे छूने का प्रयास करते थे। त्रिभुवन युवती को नींद की गोली खिला उसे सुलाता था और इसी बीच उससे शारीरिक संबंध बना लिया था। त्रिभुवन युवती को नेपाल व अन्य जगहों के लोगों से भी मिलवाया था।

वह उसे बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की तत्परता से वह बच गई। बता दे की लड़की के घर से गायब होने के बाद उसके स्वजनों ने नोएडा में सनहा दर्ज कराई थी। इस मामले में नोएडा पुलिस बेतिया पहुंची थी और यहां महिला थाने की पुलिस के सहयोग से लड़की को होटल से मुक्त कराया था।

Related Articles

Back to top button