बलिया में करोड़ों की लागत से बन रहा पुल, ध्वस्त

फिरोजपुर में मगई नदी पर सेतु निगम द्वारा बनाया जा रहा था पुल

8 करोड़ 25 लाख की लागत से बन रहा पुल

बलिया। जनपद के नरही थाना के फिरोजपुर गांव में मगई नदी पर 8 करोड़ 25 लाख की लागत से बन रहे पुल का बीम गिरने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद अफरा तफरी मच गया।
बता दे कि बलिया जिले के फेफना विधानसभा के पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी के कार्यकाल में मंगई नदी पर दो पुल बनाने की स्वीकृति मिली थी। जिसका निर्माण 2021 से प्रारंभ हुआ था। निर्माणाधीन पुल पर काम चल रहा था। इस दौरान पुल का बीम रविवार की शाम नीचे भरभरा कर गिर गया। पुल का बीम गिरने की खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वही मौके पर पहुंचे सेतु निगम के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। लेकिन घटना के बारे में कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया। उधर निर्माणाधीन पुल का बीम गिरने से सेतु निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है। इस बाबत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि कथरिया और फिरोजपुर के बीच आठ करोड़ 25 लाख रूपये कि लागत से मगई नदी पर सेतु निगम द्वारा पुल बनाया जा रहा था जो बीम टूटने कि वजह से दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस मामले में तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है जो जांच कर तीन दिन के अंडर रिपोर्ट देगी। इस दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button