गेहूं के खेत मे युवक का मिला शव….

सितारगंज। थारू तिसौर में शनिवार को गेहूं के खेत मे युवक का शव मिला है। जिला पंचायत सदस्य उदय सिंह राणा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

एसएसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर में चोट के निशान नही है। मृतक की शिनाख्त खेत में सर्वजोत सिंह पुत्र बादाम सिंह निवासी थारू तिसौर सितारगंज उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। शव बिजली के खंभे के पास था। सर्वजोत के हाथ झुलसे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि करंट लगने से मौत हुई है।

सर्वजोत की पांच वर्ष की बेटी है। सर्वजोत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी, माता-पिता बेसुध हैं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार से सर्वजोत लापता था। परिजन खोजबीन कर रहे थे। शनिवार की सुबह शव दिखने पर सूचना जिला पंचायत सदस्य उदय राणा को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button