घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

नगर पंचायत मनियर के उत्तर टोला का है मामला

बलिया। नगर पंचायत मनियर के उत्तर टोला में शुक्रवार की दोपहर एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकते हुए मिला। जिसके बाद सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मनियर कस्बा के उतर टोला वार्ड नम्बर छ: निवासी बब्बन तुरहा 30 वर्ष पुत्र मलू तुरहा का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया गया। घटना के समय उसकी पत्नी छत पर कपड़ा सुखाने गयी हुई थी। जब वापस लौटकर कमरे में गई तो देखी कि उसका पति फांसी के फंदे पर लटका पड़ा है। यह देख वह दहाड़े मार कर रोने लगी। उसकी रोने की आवाज सुनकर परिजन सहित आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जहां युवक फंदे से उतार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना किसी ने मनियर पुलिस को दी। मनियर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की माता केवला देवी, पत्नी पायल कर रोते-रोते बुराहाल है। मृतक के दो पुत्र अभय 7 वर्ष, बुधन 4 वर्ष एवं एक पुत्री दीपाली 5 वर्ष है।

Related Articles

Back to top button