बागीचे में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, सनसनी

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव के बागीचे में पेड़ से रस्सी के सहारे अभय सिंह (40) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कोप का शव लटकते हुए मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या मानकर घटना के वास्तविक कारणों में जूट गई है।

कोप गांव निवासी अभय सिंह घर पर आया और बाइक लेकर बागीचे में चला गया, जहां एक घंटे बाद उसका शव जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकते हुए मिला। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। युवक किन परस्थितियों में मौत को गले लगाया। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button