पेड़ से लटकता मिला युवक का शव…..

औरैया। बेला थानाक्षेत्र के ग्राम डगरुआपुर में सुबह खेतों पर पानी लगाने आये किसानों ने एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज घटनास्थल पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू की। मौके पर पहुँचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


इटावा जनपद के थाना ऊसराहार के ग्राम अनंतपुर निवासी नीलेश (26) पुत्र रविन्द्र कुमार शुक्रवार को अपने साले राहुल पुत्र महावीर निवासी कटैया जनपद कन्नौज की गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रविवार शाम को 5 बजे सास सुनीता से घर अनंतपुर जाने की कहकर अपाचे बाइक से निकले थे। देर रात्रि तक घर नही पहुँचे जिसके बाद ससुरालियों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

रात्रि में पत्नी रूबी अपनी माँ व अपने भाई के साथ ढूंढते हुए अपनी ससुराल भी गयी लेकिन नीलेश का कही पता नही चला। सुबह 6 बजे बेला थाना क्षेत्र के ग्राम डगरुआपुर में जब किसान अपने खेतों की तरफ गए तो शीशम के पेड़ से युवक का शव लटकता देख थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पास से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त नीलेश के रूप में की।


जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी। ग्रामीणों से पता चला कि थाना इंदरगढ़ क्षेत्र में ग्राम कटैया में युवक की ससुराल है। ससुरालियों को सूचना दी गयी। मौके पर पहुँची पत्नी रूबी, सास सुनीता का रो रोकर बुरा हाल था। सुनीता ने बताया कि शाम 5 बजे नीलेश घर जाने की कहकर बाइक से निकला था। जिसके बाद जब वो घर नही पहुँचा तो उसकी खोजबीन शुरू की। सुबह उसकी मृत्यु की सूचना मिली।

वहीं मौके पर पहुँचे नीलेश के पिता रविन्द्र व माँ मुन्नी देवी ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों में चर्चा थी कि किसी प्रकार की ससुराल में अनबन के कारण नीलेश ने ये कदम उठाया। वहीं मौके से फोरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर सिंह कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार, समेत थाना बेला, सहार का फोर्स मौके पर मौजूद रहा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज को घटना की जांच कर जल्द खुलासा करने को निर्देशित किया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। युवक अपनी 5 बहनों में अकेला था। उसके कोई बच्चा नही था। अपना ऑटो चलाकर भरण पोषण करता था। पिता किसान है।

Related Articles

Back to top button