मण्डल अध्यक्ष ने चलाया विशेष लाभार्थी संपर्क अभियान

सीतापुर। रविवार को विशेष लाभार्थी सम्पर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को हरगांव विधान सभा में भाजपा की लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत हरगांव के झरेखापुर मंडल के मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह व लाभार्थी सम्पर्क अभियान के संयोजक अनुज शुक्ल ने अपनी टीम के साथ लाभार्थियों से संपर्क कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। रविवार को विधानसभा हरगांव के मंडल झरेखापुर के शक्ति केंद्र नौवा महमूदपुर में विशेष लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से हरगांव विधानसभा के पंकज पांडेय, अर्पित सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक यादवेंद्र सिंह व कौशलेंद्र सिंह, संतोष सिंह, संजय, कृष्ण बहादुर, रणवीर, रविंद्र, अमित तिवारी, अतुल, जैनेंद्र, विपुल, भूपेंद्र, अजयपाल, डॉ बाबू राम, अशोक सिंह, मो. इकबाल, आदि लोग शामिल रहे|

Related Articles

Back to top button