भाजयुमो ने राहुल गांधी का फूंका पुतला, बताया हिंदुत्व विरोधी है मानसिकता

बलिया। राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व को लेकर दिए गए बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा टीडी कॉलेज चौराहे पर सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने किया। इस दौरान आदित्य तिवारी ने बताया कि सांसद राहुल गांधी का बयान देश के लोकतंत्र पर कुठाराघात है और हिंदुओं के प्रति उनकी मानसिकता कितनी ओछी है यह भी दर्शाता है। इस मौके पर नाराायण जी जायसवाल, अंकित तिवारी, भोला गुप्ता, पिंकू चौबे, शशिकांत चौबे, प्रियांशु सिंह, पप्पू गिरी, अविनाश पांडेय, अतुल्यित पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button