भाजपा ने दिल्ली-NCR की इन चार सीटों पर खोले पत्ते…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को चुनावी मैदान में उतारा है।

 
भाजपा की दूसरी लिस्ट में 72 नामों का एलान हुआ है। इनमें से दिल्ली-एनसीआर की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। एनसीआर की दो सीटों में हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को लोकसभा चुनाव में उतारा है।

Related Articles

Back to top button