धूमधाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

सूरतगंज बाराबंकी। जननायक सामाजिक न्याय के पुरोधा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती बुधवार को जगह-जगह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत सरकार भारत रत्न से सम्मानित करेगी। श्री ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से की गई है। बुधवार को कस्बा सूरतगंज में कर्पूरीवादी एकता संस्थान के तत्वाधान में बड़ी ही गर्म जोशी के साथ उनकी जन्म जयंती मनाई गई। संस्थान के जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर, जिला सचिव पंकज शर्मा, त्रिवेणी प्रसाद,अनुज कुमार, अमित कुमार आदि लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला अध्यक्ष ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्मे स्वर्गीय श्री ठाकुर गरीब,दलित, दबे,कुचलों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया उनकी सादगी आज के समाज के लिए नजीर है।

Related Articles

Back to top button