बार और बेंच के बीच बना रहेगा सामंजस्य : जिला जज

बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई गोपनीयता की शपथ

बाराबंकी। अधिवक्ताओं को कोई समस्या नहीं होगी,बार बेंच का सामंजस्य बना रहेगा। जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद्र ने उक्त बात जिला बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जज बनने से पूर्व वे 16 वर्ष तक अधिवक्ता के रूप में कार्य किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिपादित विधि व्यवस्था सत्येन्द्र कुमार एंटील बनाम सी बी आई आदि का उल्लेख किया और कहा कि यह व्यवस्था जमानत देने में सहायक साबित हो रही है। इससे पूर्व नरेंद्र वर्मा, कौशल किशोर त्रिपाठी, सुरेश गौतम ने परिसर में व्याप्त कुछ समस्याओं पर भी जिला जज का ध्यान आकर्षित किया।इसके जवाब में जिला जज ने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान हो जायेगा। जिला बार एसो के नव निर्वाचित अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई ने कहा कि यह युवाओं की कार्यकारिणी है, हमेशा सकारात्मक सोच के साथ अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेगी। अपने उद्बोधन से पूर्व जिला जज ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में यूपी बार कौंसिल के पूर्व चेयर मैन वा वर्तमान में सदस्य अखिलेश अवस्थी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की और उद्बोधन के दौरान जिला बार एसो को भरोसा दिलाया कि वे बाराबंकी के अधिवक्ताओं के साथ हमेशा खड़े मिलेंगे।

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हिसाल बारी किदवई ने शपथ ली तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु देवेन्द्र प्रताप यादव, महामंत्री पद पर अशोक कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रथम पद हेतु राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष द्वितीय पद हेतु अंशुमान सिंह, कोषाध्यक्ष पद हेतु बिनोद यादव, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद हेतु विजय कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रकाशन प्रभारी पद हेतु अतुल कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय प्रभारी पद हेतु प्रदीप कुमार बाजपेई मामा ने शपथ ग्रहण की।इसी क्रम में वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी हेतु दौलता कुमारी, पंकज आनंद वर्मा, आकाश निगम, मदन लाल यादव, विजय रस्तोगी व पंकज श्रीवास्तव ने तो जूनियर कार्यकरिणी हेतु अनिल यादव, राहुल विक्रम सिंह, सुमेर सिंह, नवीन वर्मा, रवि कुमार सिंह वर्मा, शिव कुमार वर्मा ने शपथ ली। जिला बार एसो के महामंत्री अशोक वर्मा तथा वरिष्ट अधिवक्ता अनूप कल्याणी के साझा संचालन में हुए इस शपथ समारोह को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जुबेर अहमद, चुनाव अधिकारी एम.के सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह बब्बन, जगत बहादुर सिंह, बी.के दीक्षित, भारत सिंह यादव, नरेंद्र वर्मा, रघुराज वर्मा, राम गोपाल शुक्ला, हरीश अग्निहोत्री, प्रदीप सिंह, शंकर दयाल शर्मा, कौशल किशोर त्रिपाठी, सुरेश गौतम, रमाकांत शुक्ला, आर.पी सिंह, राजन, अजय सिंह सिसौदिया, सरदार आलोक सिंह आदि तमाम अधिवक्ता जनों ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नवागत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह सहित सभी अपर सीजे एम,सिविल जज, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सत्य देव गुप्ता, एम.ए.सी.टी कोर्ट के न्यायाधीश सूर्य प्रकाश शर्मा सहित सभी अपर जिला जज वा विशेष अपर जिला जज सहित भारी संख्या में अधि वक्ता मौजूद रहे।

बॉक्स
पुस्तक का किया विमोचन

शपथ समारोह के दौरान जनपद न्यायाधीश ने वरिष्ठ अधिवक्ता व साहित्यकार इकबाल राही द्वारा लिखित पुस्तक “विश्व की महान महिलाएं” का विमोचन भी किया। इसके लिए जिला जज ने श्री राही को शुभकामनाएं भी दी।

Related Articles

Back to top button