इज्ज्तनगर रेलवे स्टेशन पर लंगूर का हमला, एक यात्री का कान काटा

बरेली। बंदरों के साथ ही अब लंगूरों ने भी यात्रियों पर हमला करना शुरू कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए लाइन में लगे एक यात्री पर लंगूर ने हमला कर दिया। हाफिजगंज क्षेत्र के रामवृक्ष के साथ यह घटना हुई।

रेल यात्री रामवृक्ष का लंगूर ने कान ही काट लिया। रेलवे कर्मचारियों ने घायल यात्री को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद रवाना कर दिया गया।

लंगूर ने किया हमला
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद के रहने वाले रामवृक्ष का कहना था कि वह अपने गांव से काम करने के लिए जा रहे थे, तभी इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर लंगूर ने हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद यात्रियों के चिल्लाने पर लंगूर भाग गया। स्टेशन अधीक्षक अभय कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button