आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन कर फूंका मुख्यमंत्री का फूंका

यमुनानगर । आशा वर्कर्स ने रविवार को अपनी हड़ताल के 20वें दिन शहर में रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। वर्करों ने भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला का भी दहन किया।

आशा वर्करों की इस हड़ताल को सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी सढौरा यूनियनों ने भी अपना समर्थन दिया। रविवार को यहां नागरिक अस्पताल में तमाम आशा वर्कर्स एकत्र हुईं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जिला प्रधान नीरू बाला व मंच का संचालन ब्लॉक प्रधान सुखविंदर ने किया। आशा वर्कर्स ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला लेकर पहले शहर के सड़कों पर प्रदर्शन किया। बाद में भगत सिंह चौक पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

इस मौके पर जिला प्रधान नीरू बाला ने कहा कि 28 अगस्त को सभी आशा वर्कर विधानसभा के लिए कूच करेंगी। सरकार उन्हें रोकने के लिए अनेक प्रकार के हथकंडे अपना रही है। फिर भी आशा वर्कर रुकने वाली नहीं है। वह विधानसभा पर पहुंच कर रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने किए गए वायदों की खिलाफी कर रही है। अब हमने भी ठान लिया है।

Related Articles

Back to top button