विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना : दिनेश प्रताप सिंह

पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ेंगी : पुष्पराज सिंह

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर में सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक भारत की संकल्पना को साकार किया है। मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया है। हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है। भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें खुशी होती है। हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया है। कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के सफल 9 साल के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने अभी से ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील भी की। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में हुये नगरीय चुनाव को भाजपा सत्ता का सेमीफाइनल मान रही थी लिहाजा इसे जीतने के लिए पूरा दम-खम लगा दिया था वहीं दमखम आगामी लोकसभा में लगाना है।

इसके पहले मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सिकरारा ब्लाक के ग्राम विसवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने वहा उपस्थित जनता को संबोधित करते हुये कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए जनभागीदारी की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। यह भारत सरकार की अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहल है। विकसित भारत संकल्प यात्रा न केवल एक भरोसा है, बल्कि वास्तविक सुधारों से भरी एक यात्रा है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि देश की समृद्धि खुशहाली सुरक्षा सुशासन के और गरीबों को हर सरकार की हर योजना के लाभ देने के लिए गारंटी लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन निकली है। नौ वर्ष के भीतर देश में जो परिवर्तन आया, दुनिया में भारत का जो सम्मान बढ़ा है, वह प्रधानमंत्री के विकास योजनाओं के चलते ही संभव हो सका है।

इस अवसर पर निशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन, दिव्यांग, वृद्धा विधवा पेंशन का रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड का रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य मेला का निशुल्क कैंप लगाया गया।

संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी विधायक गण रमेश चन्द्र मिश्रा बृजेश सिंह प्रिंशु रमेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र सिंह सुशील उपाध्याय जिला महामंत्री त्रय पीयूष गुप्ता अमित श्रीवास्तव सुनील तिवारी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां जिला मंत्री राजू दादा राज पटेल रामसूरत मौर्य बृजेश यादव विजय सिंह विद्यार्थी मम्मन यादव फंटू सिंह श्यामबाबू यादव आमोद सिंह अम्बरीशधर द्विवेदी सुबास शुक्ला नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह अनिल गुप्ता अजय सरोज मेराज हैदर इन्द्र्सेन सिंह घनश्याम यादव मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा बलबीर गौड़ विनोद मौर्य लवकुश सिंह भोला सिंह वंश बहादुर पाल अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा धर्मेन्द्र मिश्रा राजकेशर पाल मदन सोनी अजय मिश्रा उमेश सिंह नरेन्द्र विश्वकर्मा भूपेश सिंह शैलेश सिंह सुरेन्द्र विक्रम सिंह महेंद्र बिन्द संतोष गुप्ता दिलीप शर्मा चंद्रेश गुप्ता सिद्दार्थ सिंह निखिल सोनकर अवधेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button