जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार​

बलिया। बांसडीहरोड की पुलिस ने बुधवार को जानलेवा हमला करने के आरोपी को उसके घर टघरौली से गिरफ्तार​ किया। जिसे पुलिस ने संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे के आधार पर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया।
पुलिस की माने तो उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र द्विवेदी अपने हमराहियों के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि थाने में दर्ज जानलेवा हमला करने के आरोपी अपने घर टघरौली में देखा गया है। जानकारी होते अभियुक्त सरल उर्फ भीष्म कुमार पुत्र स्व. हीरा प्रसाद ग्राम टघरौली अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया। जिसे पुलिस ने संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे के आधार पर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

Related Articles

Back to top button