छेड़खानी का आरोपी किशोर को गिरफ्तार

बलिया। नगरा पुलिस ने ताडीबड़ा गांव में रविवार को घेराबंदी कर छेड़खानी के आरोपी किशोर को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी नाबालिक बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 354, 323 और 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। आरोपी को पकड़ने वालों में एसआई छुन्ना सिंह, हेड कांस्टेबल दीनानाथ शामिल रहें। पकड़े गए नाबालिग किशोर पर आरोप है कि वह नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को जबरन घर में घुस गया और दो लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगा। जिनके शोर मचाने पर परिजनों के साथ मारपीट भी किया और मौके से निकल भागा। जिसके बाद से पुलिस उसके तलाश में जुटी थी। जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को दबोच लिया।

Related Articles

Back to top button