पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। सहतवार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को सुरहिया से गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के वांछित था। जिसें गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। पुलिस की माने तो सहतवार थाने के उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव को मुखबीर से सूचना मिली कि थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के वांछित अपने गांव सुरहिया में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वांछित अभियुक्त कुनाल चौरसिया पुत्र मनोज चौरसिया निवासी सुरहिया थाना सहतवार को ​गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायलय के लिए चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कास्टेबल मनोज कुमार, मुकेश कुमार, महिला कांस्टेबल रोशनी दूबे रहे।
……………….

Related Articles

Back to top button