गृहस्थी की डोर से बंध गए 148 जोड़े…

विवाहित जोड़ों में तीन मुस्लिम जोड़े शामिल

रामसनेहीघाट-बाराबंकी। नगर पंचायत के पायका मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 145 हिंदू और तीन मुस्लिम सहित 148 जोड़े गृहस्थी की डोर में बंध गए। अग्नि के साथ फेरो को लेकर इन नवदंपतियों ने अपने जीवन की शुरुआत की है। इसके बाद सभी नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान देकर विदाई किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 148 जोड़े शामिल हुए। वर पक्ष के स्वागत के बाद गायत्री परिवार के कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच समस्त वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। यहां नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब और कमजोर परिवार के बेटे बेटियों का विवाह आसानी से हो जाता है। उन्हें दान दहेज के चक्कर में नहीं पढ़ना पड़ता है। लोगों को ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों को इस योजना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देनी चाहिए। इस मौके पर विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख दरियाबाद आकाश पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी राम आसरे वर्मा, अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह,भाजपा नेता जवाहरलाल वर्मा,परमेंद्र सिंह बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button