हरे भरे पेड़ो पर चल गया आरा कट गए 13 पेड़

थानगांव सीतापुर: विकास खण्ड रेउसा क्षेत्र में हरे भरे फलदार पेड़ो जिम्मेदारो के सरंक्षण में चल रहा रहा बताते चलें कि थाना क्षेत्र में वन विभाग व ,पुलिस के जिम्मेदारो द्वारा दिये जा रहे सरंक्षण से क्षेत्र के ठेकेदारो के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है इन ठेकेदारो को मिल रहे सरंक्षण के कारण इन्हें किसी भी आदेश की परवाह नही है मात्र संरक्षण दाताओ को जो निर्धारित है वह देना शेष उच्चाधिकारियों को संरक्षण दाता देखे कैसे क्या करना है प्रकरण थाना क्षेत्र के देश राज, राममिलन पुत्र मेवा लाल निवासी जंगलपुरवा मजरा सुजातपुर।

थाना थानगांव का प्रकाश में आया है जहाँ पर 13 पेड़ प्रतिबंधित प्रजाति जोकि थाना क्षेत्र की हलीम नगर चौकी के जिम्मेदारो की सरंक्षण बीते रात अबैध कटान ठेकेदारों के द्वारा करा लिया गया है सवाल यह उठता है कि जब शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर हरियाली वृक्षारोपण किया जा रहा है जिससे वातावरण में सुधार हो सके साथ ही प्रतिबंधित पेड़ो के कटान के लिए नियम बनाये गए है जिससे प्रतिबंधित पेड़ो को बचाया जा सके तो यह जिम्मेदार क्यों कुछ निजी फायदे के कारण आदेशो की धज्जियां उड़ा रहे है क्या इन क्षेत्रों में आदेश लागू नही होते है

Related Articles

Back to top button