टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू पहुंचे दिल्ली आज एनडीए की होने वाली बैठक में वो होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आने के बाद अब सरकार बनाने की बारी है। एनडीए के पास 293 सीटें है। उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। एनडीए की बैठक में सरकार गठन पर चर्चा होगी। वहीं, आई.एन.डी.आई. गठबंधन की बैठक में विपक्षी नेता आगे की रणनीति बनाएंगे।

सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे किशोरी लाल शर्मा
अमेठी से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे।

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है: रमेश पोखरियाल निशंक
भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “हमने अकेले ही सभी की संयुक्त सीटों से अधिक सीटें जीती हैं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और अन्य सभी पार्टियां मिलकर भी हमारी सीटों के करीब नहीं पहुंच सकतीं।”

यह भाजपा के लिए अविश्वास प्रस्ताव है: मनीष तिवारी
चंडीगढ़ से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “मैं भारत के सभी गठबंधन सहयोगियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। अगर आप इस चुनाव को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से देखेंगे, तो आप देखेंगे कि यह भाजपा के लिए अविश्वास प्रस्ताव है।”

चंद्रबाबू नायडू पहुंचे दिल्ली
टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंचे। आज एनडीए की होने वाली बैठक में वो शामिल होंगे।

शाम 6 बजे INDIA की बैठक
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव नतीजों और उसके बाद की रणनीति पर चर्चा के लिए आज शाम 6 बजे कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया अलायंस की बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button