दी सिविल बार के अध्यक्ष बने सुरेंद्र

शांति ढंग से संपन्न हुआ थे सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव

बलिया। दी सिविल बार एसोसिएशन बलिया का चुनाव शांति ढंग से संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नाथ तिवारी 148 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए। जबकि द्वितीय स्थान पर यशवीर सिंह रहे। जिन्होंने 77 मत प्राप्त किया। महासचिव पद पर धीरेंद्र नाथ तिवारी 125 मत प्राप्त कर विजई घोषित हुए। वही अजय पांडेय को मात्र एक वोट से हार का सामना करना पड़ा। जिन्होंने 124 मत प्राप्त किया।कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार पांडेय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद प्रसाद, उपाध्यक्ष पद पर नवमी वर्मा निर्विरोध निर्वाचित चुने गए। इसी प्रकार अन्य कार्यकारी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी पीएन सिंह ने चुनाव संपन्न कराया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष भोला नाथ मिश्र और सदस्य मनिंद्र नाथ राय व रामाधार तिवारी के सहयोग से सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। निर्वाचित सदस्यों को माला फूल पहनकर और मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर मनोज कुमार पांडेय, विनय सिंह, नित्यानंद सिंह, अजय कुमार राय, अवधेश कुमार राय, आलोक मिश्रा, राज नारायण यादव, कुबेर नाथ पांडेय, विमल कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button