धूप खिली लेकिन ठंड से राहत नही

बदायूं । कई दिनों के बाद निकली धूप ने राहत दी थी, ऐसे में लोगों को मौसम साफ होने की उम्मीद जगी थी आज जहां अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम 9.1 डिग्री रहा था, वहीं बुद्धवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री व न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी रविवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम होने के साथ गलन और बढ़ गई। लोग जल्दी रजाइयों में दुबक गए।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा। दिन में कभी बादल छाए रहेंगे तो कभी धूप निकलेगी। हालांकि ठंड से राहत नहीं मिलेगी। सप्ताह के अंत में बूंदाबांदी होने के आसार बन रहे हैं। यदि बूंदाबांदी या बारिश हुई है तो तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button