सौ मीटर दौड़ी में सुनीता प्रथम व दूसरे स्थान पर रहीं शांति देवी

हमीरपुर : शनिवार को जिले के सभी विकासखंडों में नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन किया गया। जिसमें मुस्करा विकासखंड के करगांव गांव में 27 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसुइया ने की जिसमें विशिष्ट अतिथि वंदना व रामजानकी बीटीसी प्रशिक्षु रहीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंदना ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार व सम्मान के लिए आगे आएं। वहीं रामजानकी ने बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है। इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मानसिंह ने बताया कि विकास के दृष्टिकोण में अपना योगदान देने में सशक्त और स्वस्थ नारी शक्ति होने के उद्देश्य से नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन कराया गया है। जिसमें सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में करगांव की पूर्व प्रधान सुनीता ने प्रथम, शांति देवी ने द्वितीय व भरखरी निवासी दीपा अनुरागी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने गांव का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने प्रतिभागियों को ट्राफी, टी-शर्ट व कैप देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भुगैचा गांव निवासी आशाराम ने प्रेरणा गीत गाया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द कुमार सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय करगांव ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक बालेंद्र कुमार, एनवाइके कुलदीप कुमार मुस्करा, आकांक्षा, दीपा, अरुण सायर, राममनोहर, रमेश, मदनपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button