अज्ञात चोरों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

टैगोर नगर में चोरों ने घटना को दिया अंजाम

बलियं। टैगोर नगर में हुई चोरी के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अज्ञात चोरों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर में डॉ संतोष मिश्र के घर का ताला तोड़कर 26000 नकदी के साथ सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने की अंगूठी व सोने के मंगटीका पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी होने पर डॉ संतोष मिश्र ने इसकी तहरीर गुरुवार की शाम शहर कोतवाली में दी थी। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। इस बाबत शहर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button