धूमधाम से सुहागिन महिलाओं ने मनाया करवा चौथ, चांद देख तोड़ा व्रत

हमीरपुर : जिलेभर में धूमधाम से करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर शाम को निकले चांद का दीदार करने के बाद अपना व्रत तोड़ा और पति को लंबी आयु की कामना की। वही पति ने पत्नी को उपहार भेंट करते हुए सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद दिया।
भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के रिश्तों को सात जन्म के बंधनों से जोड़ कर देखा जाता है। यही कारण है कि पति-पत्नी के प्रेम को प्रदर्शित करने वाला यह करवा चौथ का पर्व सुहागिनों के लिए विशेष महत्वपूर्ण रखता है। बुधवार को जिले में प्रेम के पर्व करवाचौथ का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। महिलाओं ने निर्जला व्रत रख पति की लंबी आयु की कामना की। मान्यता के अनुसार हर वर्ष कार्तिक महीने की कृष्णपक्ष की चतुर्थी को करवाचौथ का पर्व मनाया जाता है। सुबह से घरों में तैयारियों का दौर चलता रहा। महिलाएं सोलह शृंगार, मेहंदी आदि लगाकर तैयार हुईं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद रात में चांद का दीदार और पति को देखकर कर पूजन-अर्चन की रस्में निभाई गईं। इस दौरान महिलाओं ने चंद को अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजन किया। पूजन के बाद पति ने पत्नी को पानी पिलाकर व मुंह मीठा कराकर व्रत खुलवाया।

Related Articles

Back to top button