मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, सिर्फ परिवार के लोगों को कब्रिस्तान में दी गई एंट्री…

नई द‍िल्‍ली। मुख्तार अंसारी का शव भारी पुलिस बल के साथ रात 1:15 बजे पैतृक कस्बा मुहम्मदाबाद के आवास पर पहुंचा। शव आने की सूचना पर हजारों की संख्या में समर्थक जुट गए। शहर के कालीबाग कब्रिस्तान में सिपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी चल रही थी। मुख्तार की कब्र पिता व मां की कब्र के समीप खोदी गई है। सुरक्षा के लिहाज से कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती रही। मुख्तार का शव एंबुलेंस से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचा।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्तार के बेटे उमर ने खुद माइक ले लिया है। वह लोगों से पीछे हटने की अपील कर रहे हैं, साथ ही यह सूचना दे रहे हैं कि कब्रिस्तान के अंदर सिर्फ परिवार को जाने की अनुमति है। लोग दीवार फांदने की कोशिश भी कर रहे हैं।

जनाजा कब्रिस्तान के भीतर पहुंच चुका है, अंदर सिर्फ परिवार को जाने की इजाजत है। कब्रिस्तान के बाहर भारी भीड़ जुट गई है, जो नारे लगा रही है।

कब्रिस्तान के बाहर पुलिस का सख्त पहरा है, समर्थकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर जनाजे के लिए रास्ता बना दिया है। मुख्तार के परिजन खुद भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग कर रहे हैं।
कब्रिस्तान के अंदर सिर्फ परिवार को जाने की अनुमति, बाहर समर्थकों की जबरदस्त भीड़

कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार को दफनाने की तैयारियां शुरू

गाजीपुर में सिपुर्द-ए-खाक किए जाने से पहले मुख्तार अंसारी का शव।

मुख्तार अंसारी का जनाजा निकला
गाजीपुर : माफिया मुख्तार अंसारी का जनाजा निकल गया है। इसमें भारी भीड़ चल रही है। मुख्तार को उसके पुस्तैनी कब्रिस्तान कालीभाग में दफन किया जाएगा।

गाजीपुर स्थित मुख्तार के पैतृक आवास पर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम, समर्थकों की भी जुटी है भीड़

थोड़ी देर में कालीबाग कब्रिस्तान में सिपुर्द-ए-खाक किया जाएगा मुख्तार

नारेबाजी के बाद केराकत पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने कहा- अब स्थिति नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button