छात्र-छात्राओं द्वारा राम आएंगे कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

फतेहपुर-बाराबंकी। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छात्र छात्राओं के जोश और उत्साह देखने लायक था। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में ‘राम आएंगे’ कार्यक्रम का मोहक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने प्रभु श्रीराम के विभिन्न रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। राम दरबार की आरती के बाद कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। लोगों ने जगह -जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।
बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में राम आएंगे कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने भगवान राम के बाल रूप से लेकर वन गमन, शबरी आतिथ्य, रावण वध तथा सिंहासन ग्रहण तक विभिन्न्न रूपों का सुंदर प्रदर्शन किया। राम दरबार के रूप में मंच पर सभी स्वरूपों को एक साथ कर आरती का आयोजन किया गया। विभिन्न तबकों से जुड़े अनेक लोगों ने दरबार की आरती उतारी।

इसी के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। फूल गली, मुंशीगंज, सट्टी बाजार चौराहा, पटेल चौक, बेलहरा चौराहा, सूरतगंज चौराहा, तहसील चौराहा से भगवान महावीर मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान, अयोध्या से आए है, राम सन्देशा लाये है, एक ही नारा एक ही नाम , जय श्री राम जय श्री नाम , जैसे जोशीले नारों से माहौल गूंजता रहा। प्रभु राम के विभिन्न रूपों को देखकर नागरिकों में कौतूहल बना रहा। आर एस एस के जिला प्रचारक सुदीप जी, विस्तारक राम सूरत, प्रबंधक लाल बहादुर वर्मा, वरिष्ठ शिक्षक अहिबरन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य सुनील सिंह श्रेयस ने रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर विद्याकांत द्विवेदी ,राजीव नयन तिवारी, मुकेश अग्रवाल, प्रखर शर्मा, आकाश गुप्ता, रामू तिवारी, विजय यादव, नैनटू सिंह, रामनाथ सोनी, विजय यादव, अंकित मिश्र, सरवन सिंह आकाश शुक्ला, मोहित तिवारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button