कोहिनूर को मिला राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान

ज़ैदपुर बाराबंकी। हरख ब्लाक के पंडरी गाँव की कोहिनूर अयोध्या मंडल की तरफ से फुटबॉल खेलने आगरा गई थी। जहाँ पर राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र सम्मान मिलने से परिवार के साथ कॉलेज व स्टेडियम के लोग काफी खुश हैं।

हरख ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पण्डरी के मजरे कटरा निवासी मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी कोहिनूर केडी सिंह बाबू स्टेडियम बाराबंकी में पिछले दस वर्षों से फुटबॉल की प्लेयर है। वर्ष 2023 में अयोध्या में आयोजित मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता 2023 में सम्मिलित होने हेतु चयनित किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए जाने के उपलक्ष्य में कोहिनूर सहित कुल 22 प्रतिभागी बालिकाओं को उत्तर प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। राज्य स्तरीय सम्मान पाने वाली छात्रा कोहिनूर नेशनल पीजी कालेज लखनऊ से स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही है। प्रतिदिन अपने गांव से लखनऊ तक का सफर बस से तय कर के पढ़ाई कर रही है। और कालेज के बाद केडी सिंह बाबू स्टेडियम बाराबंकी में फुटबाल की प्रैक्टिस करने अपने 11 वर्षीय भाई मोहतसीम अहमद के साथ जाती हैं। बालिका होने के बावज़ूद ग्रामीण पृष्ठभूमि की सामाजिक चुनौतियों से संघर्ष कर सिविल सेवा का सपना संजोए हुए है। कोहिनूर पढ़ाई के साथ-साथ फुटबाल जैसे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाए हुए हैं। कोहिनूर के इस मिशन में विशेष रूप से पिता मुलतामिश अहमद व माता कनीज फातिमा के साथ परिवार और शिक्षकों प्रशिक्षकों तथा जिला फुटबाल संघ का सहयोग कोहिनूर मान रही है।

Related Articles

Back to top button